- गेट पर पुलिसकर्मी तैनात किए, जांच में जुटी पुलिस
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : फतेहाबाद कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद हिसार से डॉग स्क्वॉयड और बम डिस्पोजल दस्ते की टीम को बुलाया गया। टीम ने कोर्ट परिसर में जांच शुरू कर दी है। साथ ही पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया है। गेट पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, सेशन कोर्ट की मेल पर यह धमकी भरी मेल आई है। जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद एसपी निकिता खट्टर को मामले से अवगत करवाया गया। एसपी ने भी कोर्ट परिसर का दौरा किया। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा और उनकी टीम जांच में जुट गई है।
पहले लघु सचिवालय को उड़ाने की मिली थी धमकी
इससे पहले करीब 6 महीने पहले फतेहाबाद के लघु सचिवालय को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी। तब डीसी की मेल पर सुबह करीब 8 बजे मेल आई, जिसमें लघु सचिवालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने जांच की। बाद में वह धमकी फर्जी निकली थी।