June 20, 2026
20 jun 15
  • एयरप्लेन से भेजे गए क्वेश्चन पेपर

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : NEET-UG री-एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शनिवार को हरियाणा में मॉक ड्रिल हो रही है। एग्जाम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और सेंटरीय एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी लेयर सिक्योरिटी तैयार की गई है। हरियाणा के 19 जिलों में 175 परीक्षा केंद्रों पर 65 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए रोडवेज बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क लगाएगा। बीकानेर मंडल ने तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।

शुक्रवार को एयरप्लेन से प्रदेश में एग्जाम पेपर भेजे जा चुके हे, जिन्हें आर्मी की निगरानी में रखवाया गया है। परीक्षा के दिन पेपर और अन्य गोपनीय सामग्री को सुरक्षित तरीके से एग्जाम सेंटरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस और एस्कॉर्ट टीमों को दी गई है।

गोपनीय प्रश्नपत्र और अन्य सामग्री सीलबंद प्रोटोकॉल के तहत रखी जाएगी। एग्जाम सामग्री ले जाने वाले वाहनों में GPS ट्रैकिंग होगी और उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। सभी एग्जाम सेंटर CCTV निगरानी में रहेंगे और उनकी लाइव मॉनिटरिंग सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम से की जाएगी।

हरियाणा के 19 शहरों में होगी परीक्षा

NTA के अनुसार, एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। इस बार किसी तरह की सुरक्षा चूक न हो, इसके लिए केंद्र सरकार के आदेश पर एनटीए ने व्यापक बदलाव किए हैं। पहली बार पेपर के बंडल हवाई जहाज से मंगाए गए है। परीक्षा केंद्रों की तीन स्तरीय जांच होगी। पहले चरण में 14 जून को सभी केंद्रों की फिजिबिलिटी जांची गई थी।

ट्रेजरी में पहुंचाए जाएंगे पेपर

एग्जाम पेपर को वायुसेना पुलिस की निगरानी में जिला कोषागार यानी ट्रेजरी में पहुंचाएगी। इसके बाद हर एक परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए पुलिस की टीम के साथ एक नोडल अधिकारी होगा। पेपर बंडल को सरकारी वाहन में ही केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। हर एक स्तर पर पेपर सील की चेकिंग की जाएगी।
20 और 21 जून को और जांच होगी : नीट परीक्षा को लेकर 20 और 21 जून को दूसरे- तीसरे स्तर पर जांच की जाएगी। दो चरण में होने वाली इस परीक्षा में हजारों विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश सुबह 11:30 बजे से शुरू होकर 1:30 बजे तक रहेगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। विद्यार्थियों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

एग्जाम पेपर ले जाने वाले वाहनों की GPS ट्रैकिंग होगी

NTA ने कहा है कि एग्जाम से पहले शनिवार को आयोजित मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा और संचालन व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। एग्जाम के प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय सामग्री को सुरक्षित तरीके से एग्जाम सेंटरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस और एस्कॉर्ट टीमों को दी गई है।

सभी सेंटरों पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट और इनविजिलेटर भी मौजूद रहेंगे। एग्जाम की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। गोपनीय प्रश्नपत्र और अन्य सामग्री सीलबंद प्रोटोकॉल के तहत रखी जाएगी।

एग्जाम सामग्री ले जाने वाले वाहनों में GPS ट्रैकिंग होगी और उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। सभी एग्जाम सेंटर CCTV निगरानी में रहेंगे और उनकी लाइव मॉनिटरिंग सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम से की जाएगी।

एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 21 जून को होने वाली NEET-UG एग्जाम का नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है, उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है।

एजेंसी ने कहा कि SMS, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा रहे संदेश मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है।

NTA के अनुसार, 3 मई को जारी एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे, क्योंकि कई छात्रों को उनकी पसंद के शहरों में नए एग्जाम सेंटर दिए गए हैं।

एजेंसी ने बताया कि 21 जून की एग्जाम के लिए जारी नया एडमिट कार्ड एक बार डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लेना पर्याप्त है। उसी एडमिट कार्ड के आधार पर अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल हो सकेंगे।

एग्जाम पेपर ले जाने वाले वाहनों की GPS ट्रैकिंग होगी

NTA ने कहा है कि एग्जाम से पहले शनिवार को आयोजित मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा और संचालन व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। एग्जाम के प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय सामग्री को सुरक्षित तरीके से एग्जाम सेंटरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस और एस्कॉर्ट टीमों को दी गई है।

सभी सेंटरों पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट और इनविजिलेटर भी मौजूद रहेंगे। एग्जाम की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। गोपनीय प्रश्नपत्र और अन्य सामग्री सीलबंद प्रोटोकॉल के तहत रखी जाएगी।

एग्जाम सामग्री ले जाने वाले वाहनों में GPS ट्रैकिंग होगी और उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। सभी एग्जाम सेंटर CCTV निगरानी में रहेंगे और उनकी लाइव मॉनिटरिंग सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम से की जाएगी।

अफवाहों से बचने की अपील, सोशल मीडिया पर नजर

NTA ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाहों और गड़बड़ियों को रोका जा सके। एजेंसी ने 14C/MHA, CBI और अन्य साइबर अपराध एजेंसियों के पास शिकायतें दर्ज कराई हैं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है।

NTA ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और पेपर लीक या एग्जाम से जुड़ी अफवाहों से बचने की अपील की है। संदिग्ध संदेशों और चैनलों की जानकारी NTA या साइबर अपराध एजेंसियों को देने को कहा गया है।

एजेंसी ने छात्रों से शांत रहने, अपनी तैयारी पर भरोसा रखने और जरूरत पड़ने पर Tele-MANAS (14416) जैसी मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन का उपयोग करने की सलाह दी है।