June 20, 2026
20 jun 6
  • 760 सेंटरों पर 2.33 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा 4 व 5 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) प्रदेश के तीन जिलों में नहीं होगी। जिसमें पंचकूला, करनाल व कुरुक्षेत्र शामिल हैं। जहां के अभ्यार्थियों को पड़ोसी जिलों में एग्जाम देने के लिए जाना होगा। वहीं एचटेट परीक्षा को लेकर शिक्षा बोर्ड द्वारा तैयारी की जा रही है। ताकि इस बार बेहतर ढंग से एग्जाम करवाया जा सके। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर धुपड़ ने कहा कि अभ्यार्थियों से जब आवेदन मांगे, उसी समय तीन सेंटरों के विकल्प चुनने के लिए कहा गया था और उनमें विकल्प मांगे गए थे। पंचकूला, करनाल व कुरुक्षेत्र जिले में एडीए की परीक्षा होनी है, इसलिए 4 व 5 जुलाई को होने वाली एचटेट परीक्षा इन तीनों जिलों में नहीं होगी। इन जिलों के अभ्यार्थियों को उनके द्वारा दिए विकल्प अनुसार पड़ोसी जिलों में बनाए सेंटरों पर परीक्षा देनी होगी।

4 को लेवल-3 तथा 5 को लेवल-2 व लेवल-1 की परीक्षा होगी

हरियाणा प्रदेश में 4 व 5 जुलाई को एचटेट परीक्षा आयोजित होगी। 4 जुलाई को एचटेट लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा सायं 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। 5 जुलाई को दो स्तरों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। एचटेट लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि एचटेट लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा सायं 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

2,33,294 अभ्यर्थी देंगे एचटेट

हरियाणा भर में आयोजित होने वाली तीनों लेवल की एचटेट परीक्षा में 233294 अभ्यर्थी शामिल होंगे। लेवल-1 की परीक्षा के लिए कुल 139 परीक्षा केंद्रों में 41062 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं लेवल-2 के लिए सर्वाधिक 383 परीक्षा केंद्रों पर 119141 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। साथ ही लेवल-3 के लिए 238 परीक्षा केंद्रों पर 73091 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।