June 18, 2026
18 june 4
  • नई डेडलाइन जारी

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के कॉलेजों में स्नातक संकायों (UG) के प्रथम वर्ष में दाखिले के शेड्यूल को दोबारा से बदल लिया है। विद्यार्थियों को राहत देते हुए अंतिम तिथि को अब 15 दिन आगे के लिए बढ़ा दिया है। जिसके बाद अब विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थी ही दाखिला प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे। इसलिए बचे हुए विद्यार्थी जिन्हें कॉलेज में दाखिला लेना है, वे 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आवश्यक करें। साथ ही आवेदनों की छंटनी, मेरिट सूची जारी करने, फीस जमा करवाने व फिलिकल काउंसिलिंग के लिए भी शेड्यल बदला जाएगा, जो विभाग द्वारा बाद में जारी किया जाएगा।

7 मई से शुरू हुए थे आवेदन

बता दें कि उच्चतर शिक्षा विभाग (DHE) के जारी शेड्यूल के अनुसार 7 मई से एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए थे। शुरूआत में विद्यार्थी को 31 मई तक का समय दिया गया था। इसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को 15 दिन का समय अतिरिक्त दिया और ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ा दी। वहीं अभी जो विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए हैं, उनके लिए 15 दिन का दोबारा से मौका दिया गया है और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून कर दी है।

कॉलेजों में स्थापित किए कंप्यूटर लैब

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस बार कॉलेजों में ही ऑनलाइन आवेदन करवाने के लिए कंप्यूटर लैब स्थापित किए गए हैं। जहां पर विद्यार्थी जाकर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए है। डीएचई की निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। वहीं कॉलेजों में स्थापित कंप्यूटर लैब में निशुल्क आवेदन फार्म भरे जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थी पर आर्थक बोझ भी ना बढ़े।