June 9, 2026
9 june 4
  • हाथ पर ब्लेड से काटने के निशान

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : गुरुग्राम में लक्ष्मण विहार क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक पर पंजाब के रहने वाले एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। मृतक की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब के अमृतसर जिले के गांव भोमा का रहने वाला था। जगजीत मानेसर स्थित एक निजी कंपनी में ड्राइवर के तौर पर काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

बताया जा रहा है कि जगजीत सिंह कुछ दिन की छुट्टी बिताने के बाद महज दो दिन पहले ही अपने गांव से वापस गुरुग्राम लौटा था। सहकर्मियों के अनुसार वह हाल ही में काम पर वापस आया था। पुलिस अब उसके दोस्तों और जानकारों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे के संभावित कारणों और उसके मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगाया जा सके।

जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों को अमृतसर में सूचित कर दिया गया है।

हाथ पर ब्लेड से काटने के निशान

युवक के हाथ पर ब्लेड से नस काटने के निशान मिले हैं, हालांकि ये निशान पूरी तरह से ठीक हो गए थे। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे सुसाइड के ख्याल आते थे। मृतक की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है। जीआरपी टीम ने आसपास के लोगों और स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

नाला क्रॉस करके लाना पड़ा शव

दरअसल लक्ष्मण विहार के पास रेलवे ट्रैक के एक तरफ ऊंची दीवार और दूसरी तरफ गंदा नाला है। ऐसे में दीवार को क्रॉस करके शव लाना मुश्किल था तो जीआरपी जवानों ने शव को स्ट्रेचर पर रखकर गंदा नाला किसी तरह से पार किया।

पुलिस जांच कर रही

इस संबंध में जीआरपी थाना के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्ट राजपाल ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।