April 26, 2024

महेंद्रगढ़ शहर मे पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने पार्टी द्वारा नगर परिषद व नगर पालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर शहरों के प्रत्येक वार्ड में बूथ प्रमुख के घरों पर झंडा लगाने के कार्यक्रम का झंडा लगाकर शुभारम्भ किया । इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहाकि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं कार्यकर्ताओं की ही बदौलत भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने भाजपा द्वारा नगर परिषद व नगर पालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी द्वारा शहरों के प्रत्येक वार्ड में बूथ प्रमुख के घर पर झंडा लगाने के कार्यक्रम के तहत महेंद्रगढ़ शहर के वार्ड नम्बर 15 बूथ प्रमुख रमेश शर्मा के आवास पर भाजपा का झंडा लगाया । बाद में शहर के प्रत्येक वार्ड मे बूथ प्रमुख के घरों की छतों भाजपा पार्टी का झण्डा लगाया गया। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में प्रस्तावित नगर परिषद व नगर पालिका के चुनावों की तैयारियों के लिए शहरों के प्रत्येक बूथों प्रमुखों के घरों पर आज से पार्टी का झंडा लगाने का कार्यक्रम शुरू महेंद्रगढ़ से किया है।

इस कार्यक्रम के तहत शहर के प्रत्येक वार्ड के बूथ प्रमुख के घर पर पार्टी का झंडा लगाया जाएगा उसके बाद बूथ प्रमुख स्वयं वार्ड के प्रमुख कार्यकर्ताओं को लेकर प्रत्येक वार्ड में 100-100 घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर पार्टियों की नीतियों से लोगों को अवगत करा भविष्य में प्रस्तावित नगर परिषद व नगर पालिका चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्य करेगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले नगर परिषद व नगर पालिका चुनावों में भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से चुनाव जीतेगें।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आज से ही नगर परिषद व नगर पालिका के चुनावों के लिए जी जान से जुट जाए ताकी भारी बहुमत से नगर परिषद व नगर पालिका चुनावों में भाजपा उम्मीद्वारो की जीत सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *