May 14, 2026
14 may 10
  • ग्रामीण क्षेत्र के स्टूडेंट ने शहरियों पर मारी बाजी

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज (14 मई) 10वीं रिजल्ट जारी कर दया है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि प्रदेश में इस बार 2 लाख 76 हजार 640 स्टूडेंट्स ने दसवीं का एग्जाम दिया है, जिनमें से 2 लाख 47 हजार 860 यानि 89.6% पास हुए है।

विभाग के मुताबिक, तीन साल में दसवीं का यह सबसे खराब रिजल्ट रहा है। 2024 में 95.22 और 2025 में 92.49 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के रिजल्ट में इस बार ग्रामीण अंचल के स्टूडेंट आगे रहे। ग्रामीण क्षेत्र की पास प्रतिशतता 90.25%, शहरी क्षेत्र की पास प्रतिशतता 87.94% रही। यानि ग्रामीण क्षेत्रों का रिजल्ट शहरी क्षेत्रों से 2.31 फीसदी ज्यादा रहा।

वेबसाइट पर स्टूडेंट रिजल्ट देखने के लिए एक्टिव लिंक पर क्लिक करें। अब मांगे गए आवश्यक क्रेडेंशियल ( एग्जाम टाइप-रेगूलर या प्राइवेट, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, पांच नंबर का कैप्चा) दर्ज करें, सबमिट पर क्लिक करें। रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा, सेव कर प्रिंट निकाल लें।

पिछली बार 92.49 फीसदी रहा था रिजल्ट

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने लास्ट ईयर 17 मई को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। उस दौरान रेगुलर स्टूडेंट्स का परिणाम 92.49 फीसदी और प्राइवेट स्टूडेंट्स का रिजल्ट 73.08 फीसदी रहा था।

12वीं का रिजल्ट 84.67% रहा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। जिसमें 84.67% स्टूडेंट्स पास हुए। स्टेट टॉपर्स के पहले तीन स्थानों पर चार लड़कियों ने कब्जा जमाया। इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 2 लाख 42 हजार 856 छात्र बैठे, जिनमें से 2 लाख 5 हजार 618 पास हुए। 10 हजार 498 छात्र फेल हो गए। इस रिजल्ट में लड़कियों का पास परसेंट लड़कों से 6.52% अधिक रहा। लड़कियां का पास प्रतिशत 87.97% और लड़कों का पास प्रतिशत 81.45% रहा।

रेवाड़ी की दीपिका ने 500 में से 499 अंक लेकर स्टेट में टॉप किया है, जबकि दूसरे नंबर पर उदिता 500 में से 498 नंबर लेकर स्टेट में दूसरे नंबर पर रही। जींद की योगिता और मुस्कान संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही थी।