May 13, 2026
13 may 14
  • कुरुक्षेत्र-अंबाला को बनाना था निशाना

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में शुगर मिल के पास स्कोडा कार से हेंड ग्रेनेड मिला है। सूचना पाकर STF अंबाला और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। STF ने दो दिन पहले तंगौर के रहने वाले गैंग से जुड़े सूर्यप्रताप को पकड़ा था।

उसके कब्जे से एक पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद हुए थे। रिमांड के दौरान उसने कबूल किया कि उसके पास हेंड ग्रेनेड भी है। उसने अपने शाहाबाद-लाडवा रोड स्थित मोटर यार्ड में खड़ी स्कोडा कार में रखा है। इसके बाद पुलिस STF ने उसे मौके पर लेकर पहुंची।

पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ाई

ग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली कराया और आवाजाही रोक दी। साथ ही आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि आरोपी के पास ग्रेनेड कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था।

ब्लास्ट करने की थी तैयारी’

STF यूनिट अंबाला के SI दलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। उसने कुरुक्षेत्र या अंबाला में कहीं ब्लास्ट करना था। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि ब्लास्ट कहां और किसे निशाना बनाकर किया जाना था।

फिरौती मांगी थी किसी

आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि हमने किसी से फिरौती मांगी हुई थी। कुछ दिन बाद ही उस व्यक्ति को निशाना बनाना था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी तक हैंड ग्रेनेड कैसे पहुंचा, उसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

दो ग्रेनेड आए थे

SI दलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सूर्यप्रताप के पास 2 ग्रेनेड आए थे। कुछ दिन पहले ही उसका एक सहयोगी उससे एक ग्रेनेड लेकर चला था। दूसरा ग्रेनेड उसके पास स्कोडा कार के हैशबोर्ड में पड़ा था। इशारा मिलने पर ब्लास्ट करना था।

चीन का बना हुआ ग्रेनेड

यह ग्रेनेड चीन का बना हुआ है। आरोपी लगातार विदेश में बैठे अपने आका के संपर्क में थे। अभी उसे ब्लास्ट करने की इशारा नहीं मिला था। साथ ही कोई फिक्स प्वाइंट या जगह को टारगेट नहीं किया गया था।