May 12, 2026
12 may 6
  • ननद ने भी दम तोड़ा, पति गंभीर घायल

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :
यमुनानगर में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में ननद-भाभी की मौत हो गई। युवती का की शादी 13 दिन पहले ही हुई थी। हादसे में उसका पति भी गंभीर रूप से घायल है। तीनों सुबह मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

छछरौली-पांवटा साहिब रोड पर मानकपुर इंडस्ट्री के पास यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों तथा घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है, और घायल को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है।

मृतकों की पहचान यमुनानगर के ही गंगानगर कॉलोनी निवासी खुशबू (25) और यूपी के इटावा निवासी पूजा (18) के तौर पर हुई है। खुशबू के पति शिवकुमार का इलाज चल रहा है।