September 30, 2026
cm nayab saini

नए साल के पहले दिन हरियाणा कैबिनेट की बैठक सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई।

हरियाणा कैबिनेट ने एएसआई संदीप लाठर की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है।

उन्हें कैंपस स्कूल महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में पीजीटी गणित ग्रुप बी के पद पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।

कैबिनेट के बाद सीएम नायब सैनी ने पत्रकारवार्ता में प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम ने बताया कि कैबिनेट में आज छह एजेंडे थे।

सभी को मंजूरी दी गई है। पंचकूला में गऊशाला के लिए भूमि पट्टे को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

बरवाला के रतेवाली गांव में कामधेनु गौ सेवा समिति को 4 एकड़ जमीन देने की मंजूरी दी गई है।