September 20, 2026
fog winter

देश के कई राज्यों में शीतलहर चल रही है। राजस्थान में मंगलवार को उत्तरी हवाओं के असर से सर्दी और तेज हो गई।

सीकर जिले का फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री पर पहुंच गया। सीजन में पहली बार पचमढ़ी में तापमान इतना कम हुआ है।

मौसम विभाग ने कहा है कि नए साल की शुरुआत तक राज्य के कुछ हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। सुबह के समय हल्का से घना कोहरा छाने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज समेत 50 से ज्यादा जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य है।

गोरखपुर में गुरुवार सुबह से बादल छाए हैं। सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। पिछले 3 दिनों के दौरान सर्दी से 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी के बाद बुधवार रात सिर्फ बादल छाए रहे। इससे सर्दी में कमी आई।

अधिकतर इलाकों में रात का तापमान बढ़ा और पारा शून्य से ऊपर दर्ज किया गया।