September 20, 2026
dushtant rally jjp

कुरुक्षेत्र में हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नायब सिंह सैनी सरकार पर तीखा प्रहार किया।

जजपा नेता ने प्रदेश को फेल स्टेट करार दिया। उन्होंने कहा कि, कानून व्यवस्था शून्य हो चुकी है। व्यापारियों से लेकर खिलाड़ियों तक की हत्याओं के बाद भी मुख्यमंत्री केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज (शुक्रवार) कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में PWD रेस्ट हाउस में धन्यवादी दौरे पर पहुंचे थे।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है। आज ही कैथल जिले में 2 व्यापारियों को गोली मार दी गई।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और व्यापारियों की हत्याओं के बाद भी सीएम और DGP सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने तक सीमित हैं।

यह फेल स्टेट है, जहां अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि यह सरकार गरीब आदमी का रोजगार छीन रही है। BPL कार्ड काटकर गरीबों के अधिकारों का हनन कर रही है।

सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिराकर अपनी गलतियां छुपा रही है।