April 25, 2024

आज महेन्द्रगढ़ ज़िले में केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कई कार्यक्रम में शिरकत की। सबसे पहले वे कनीना में मनीष राव द्वारा आरपीएस फार्म हाउस पर आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे। जंहा उनका फूलमालाओं व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

इसके बाद वे महेन्द्रगढ़ की यादव सभा मे पहुंचे। जंहा उन्होंने सबसे पहले पौधरोपण किया फिर सार्वजनिक पुस्तकालय में डिजिटल लाइब्रेरी अनुभाग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद धर्मवीर सिंह, अलवर के सांसद बालक नाथ, पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, नांगल चैधरी विधायक डॉ अभय सिंह यादव, अटेली विधायक सीताराम यादव, कांग्रेश विधायक राव दान सिंह, जिला प्रधान राकेश शर्मा, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, डॉ.ओपी यादव व प्रदेश प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके बाद वे महेन्द्रगढ़ कोर्ट पहुंचे जंहा उन्होंने सबसे पहले वाटर कूलर का उद्घाटन किया इसके बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे जंहा बार की तरफ से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा के निवास जयराम सदन पर पहुंचे जंहा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहाकि सन 1980 व 84 में लोकसभा का चुनाव पूर्व मंत्री रामबलिास शर्मा को लडवाया था। पूर्व मंत्री का अपने चुनावी प्रचार के दौरान भाषण होता था। गोद बलाहा से डूंडाहेडा तक होता था। जिस जोश व उत्साह के साथ 1980-84 में रामबिलास शर्मा का भाषण होता था। आज वह कामयाब हो गया। रामबिलास शर्मा के 38 साल के लंबे संघर्ष के बाद डूंडाहेड़ा से गोदबलाहा तक भाजपा मजबूती के साथ खड़ी है। आज इन जैसे नेताओं की वजह से भाजपा ने वास्तव में डुंडाहेड़ा से नांगल चौधरी तक अपना झंडा लहरा कर दिखाया है।

यादव ने कहा कि आने वाला समय नई डिजिटल क्रांति का है। हम सबको अपनी क्षमता बढ़ानी होगी। डिजिटल लिटरेसी के गेप को कम करने के काम में ई लाइब्रेरी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर बनाने का नारा देश को और आगे लेकर जाएगा। आत्मनिर्भर बनने का सही अर्थ है कि हर समाज क्षेत्र वह राज्य किसी दूसरे पर निर्भर न होकर खुद के पैरों पर खड़ा हो।  यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ की प्राकृतिक परिस्थिति भले ही विपरीत हो लेकिन यहां के नागरिकों के हौसले बुलंदी पर हैं।

यह वीरों की भूमि है। यहां के नागरिकों द्वारा रखी गई सभी मांगों को वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर हर हाल में पूरा कराने की कोशिश करेंगे।  स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का सेंटर खोलने के लिए यादव सभा द्वारा रखी मांग पर उन्होंने कहा कि वह खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बातचीत करके यहां पर साईं का सेंटर बनाने की पुरजोर कोशिश करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *