September 20, 2024

यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने यमुनानगर क्षेत्र के वार्ड नम्बर 12 के अंतर्गत गांव ताजकपुर में लगभग 72 लाख की लागत से बनने जा रही सडक़ के कार्य का व वार्ड न. 21 में 15 लाख रुपये की लागत से होने वाले स्वामी दयानंद पार्क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारम्भ किया।

समारोह की शुरुआत नारियल तोड़ कर की गई , जो इस महत्वपूर्ण कार्य की सफलता और समृद्धि का प्रतीक था। घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत पार्क की वर्तमान सुविधाओं को उन्नत किया जाएगा, जिसमें हरियाली बढ़ाना, खेलकूद की सुविधाओं का विस्तार करना, और स्वच्छता तथा सुरक्षा को सुनिश्चित करना शामिल है।

इस दौरान उनके साथ पूर्व मेयर मदन चौहान ,संगीता सिंघल, सविता कंबोज साथ रहे। भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि इस सडक़ के बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आत्याधिक लाभ होगा,नगर निगम क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं।

शहर की दशा बदल रही है। जहां अभी गलियां क्षतिग्रस्त व कच्ची है, उन्हें पक्का किया जा रहा है,पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। सामुदायिक केंद्र, धर्मशालाओं व अन्य भवनों पर करोड़ों रुपये हरियाणा भाजपा सरकार द्वारा खर्च किए जा रहे है, ताकि यमुनानगर शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। हाल ही में नगर निगम द्वारा लगभग पांच करोड़ रुपये से अधिक कार्यों के टेंडर अलॉट किए गए।

भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि अब फिर नगर निगम यमुनानगर ने 149.88 लाख से अधिक के विकास कार्यों के टेंडर जारी किए है। टेंडर अलॉट होते ही शहर के कई वार्डों में अनेक विकास कार्य होंगे। शहर में नगर निगम द्वारा विकास कार्यों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इन विकास कार्यों के होने से विभिन्न वार्डों के हजारों लोगों को लाभ होगा।

पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार का प्रयास हर शहरवासी को सुगम व सुरक्षित राह प्रदान करना और साफ व स्वच्छ वातावरण देना है। इसी को लेकर हम प्रयासरत है। हर वार्ड की हर नियमित कॉलोनी की क्षतिग्रस्त व कच्ची गलियों का पक्का किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल बोलना होता है जनता सब जानती है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हरियाणा प्रदेश में कितना काम किया है। यही कारण है कि जनता आज भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है।

इस दौरान भाजपा नेत्री संगीता सिंघल, पूर्व डिप्टी मेयर रानी कालड़ा,पार्षद सविता कंबोज,पूर्व पार्षद संजीव कुमार,मंडल महामंत्री मनोज धीमान,भाजपा नेता दिनेश काम्बोज, नितीश दुआ, रोहित हरजाई,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग , ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश बब्बर,जिला सोशल मीडिया प्रभारी विपिन साहनी,अनिल काम्बोज,सहित भाजपा के बहुत से कार्यकर्ता साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *