May 19, 2024
अम्बाला लोकसभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत यमुनानगर विधानसभा के पांजूपुर, बाड़ी माजरा, फहतेपुर, चनेटी, हमीदा, विजय कॉलोनी, कृषणा कॉलोनी के दौरा किया गया।
भाजपा की अंबाला लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने जनसंपर्क अभियान में वोट की अपील की।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को जितवाने के लिए एक हो जुट जाए।  केंद्र में भाजपा सरकार ने सत्ता में रहते हुए कई बड़े कदम उठाए हैं। यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में माहौल है ,लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनता देखना चाहते हैं ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे को सार्थक करते हुए अंबाला लोकसभा सीट से बंतो कटारिया को जिताने में यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता पूरा सहयोग करेंगे ऐसा होने पूर्ण विश्वास है।
अंबाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने कहा कि  देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में माहौल है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास कार्यों में अग्रणीय भूमिका निभा रहे हैं।
भाजपा सरकार में वर्ष 2014 से अभी तक लगभग 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश को विश्व के अग्रणीय देशों में कर दिया है,भारत देश की अर्थव्यवस्था लगभग 8 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रही है,आज रूस , अमेरिका जैसे बड़े देश भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की प्रशंसा करते हैं
पहले की कांग्रेस सरकारों में विश्व के देश बोलते थे और भारत सुनता था परन्तु अब भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलते हैं और पूरा विश्व सुनता है,भारत देश की तरक्की के लिए भारत देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनना जरूरी है इसके लिए आप सभी के सहयोग व आशीर्वाद की आवश्यकता है, हरियाणा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *