May 19, 2024

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा ने कहा कि करनाल लोकसभा से मनोहर लाल प्रचंड मतों से विजय दर्ज कर देशभर में एक रिकार्ड कायम करेंगे। देशवासियों ने तय कर लिया है कि मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाना है जिसके लिए जनता पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि आज भारत को मजबूत देशों में गिना जाता है।

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं मजबूत नेतृत्व से संभव हुआ है। मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान सेना के जवानों के हौसले बुलंद हुए हैं। अशोक सुखीजा ने कहा कि नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रदेश की 10 की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत पूर्ण बहुमत से होगी।

उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने पिछले साढ़े 9 सालों में प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है और अब यह कार्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर रहे हैं। करनाल लोकसभा की जनता मनोहर लाल को रिकार्ड मतों से जितवाकर संसद में भेजेगी। करनाल विधानसभा उप चुनाव में भी नायब सिंह सेनी भारी बहुमत से जीतेंगे और करनाल के लोगों की सेवा करने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *