May 19, 2024

सीनियर सिटीजन फोरम कुरुक्षेत्र के जिला प्रधान डा. अमीर चंद नागपाल ने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान आहुति जैसा है। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपने-अपने हिस्से की आहुतियां डालनी चाहिए।

जब सभी की भागीदारी होगी तभी महायज्ञ सफल होगा और विकास को सही दिशा मिलेगी। नागपाल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के बाहर मतदान बारे लोगों को जागरूक करते हुए डा. ए.सी. नागपाल ने कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारियों को पहचानते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए कदम उठाना चाहिए।

इससे लोकतंत्र भी कायम रहेगा। डा. ए.सी. नागपाल ने कहा कि मतदान करना समाज हित में है। शत-प्रतिशत मतदान से ही देश और समाज का हित होगा। यदि हम अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते हैं तो इससे अपने को ही हानि पहुंचाएंगे। डा. ए.सी. नागपाल ने कहा कि सीनियर सिटीजन फोरम कुरुक्षेत्र द्वारा शहर भर में मतदान के लिए प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।

इसके तहत शहर के मुख्य स्थानों पर फ्लेक्स लगाए जाएंगे। डा. ए.सी. नागपाल ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग करते समय निष्पक्ष रहना चाहिए और सिर्फ देशहित में विचार करते हुए अपना वोट देना चाहिए। नहीं तो बाद में हमें ही पछताना पड़ेगा। यही सलाह दूसरों को भी देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *