May 8, 2024

प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा तेजी से देश का विकास कर रही है। प्रधानमंत्री भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 400 पार करवाकर एक बार फिर देश की कमान सौंपेगी ताकि हमारा देश आगे बढ़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसदीय चुनाव में 400 सीटों पर कमल खिलेगा। केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। करनाल में भी कमल खिलेगा और करनाल में विकास निरंतर जारी रहेगा।

इसी तरह से हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को करनाल में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल व उप चुनाव में भाजपा के लिए वोट की अपील की। लाइनपार क्षेत्र रामनगर में मोहित सचदेवा के मोहित पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने जोरदार स्वागत किया।

जनसभा में मौजूद सभी लोगों ने एकजुट होकर कहा कि वह करनाल विधानसभा से प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी जी को एवं लोकसभा से मनोहर लाल को भारी मतो से विजयी बनाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों जरूरतमंदों को राशन देने का काम किया है। अयोध्या में भगवान रामलला का मंदिर बनाकर पांच सदियों के स्वप्न को साकार किया है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैरिट के आधार पर बिना खर्ची और बिना पर्ची के युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं।

नौकरी में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, नौकरी युवाओं को योग्यता के आधार पर मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में साथ देगी और हरियाणा प्रदेश की सभी 10 सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत होगी।

करनाल लोकसभा चुनाव में मनोहर लाल एक बड़ी जीत दर्ज करेंगे। करनाल विधानसभा उप चुनाव में भी कमल खिलेगा। इस अवसर पर विधायक हरविंद्र कल्याण, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, निवर्तमान मेयर रेनूबाला गुप्ता, शशिपाल मेहता, जगमोहन आनंद, संजय बठला, अमर ठक्कर, राजेश अग्घी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *