May 3, 2024

घरौंडा के विधायक एवं करनाल लोकसभा संयोजक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि करनाल लोकसभा की जनता का आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल और करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी के साथ है। करनाल की जनता मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी को एक बड़ी और रिकार्ड जीत दिलवाएगी।

विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि 25 मई को लोकतंत्र का महापर्व है और हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके शासन में देश सुरक्षित और ताकतवर बना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया में भारत का नाम गूंज रहा है।विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि मनोहर लाल ने हरियाणा प्रदेश को जिस तरह से पिछले 10 सालों में चमकाया है आज दूसरे प्रदेश भी मनोहर लाल की नीतियों से प्रभावित हैं और मनोहर लाल की नीतियों को अपना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने पिछले साढ़े 9 सालों तक प्रदेश की सेवा की है और जनता की समस्याओं को अपना समझकर उनका हल किया है। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं।

करनाल लोकसभा की जनता मनोहर लाल को रिकार्ड मतों से जिताकर संसद में भेजेगी और करनाल विधानसभा उप चुनाव में भी नायब सिंह सैनी को विधायक चुनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *