May 15, 2024

पलवल स्वास्थ्य विभाग ने  एंबुलेंस सेवाओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने में हरियाणा  प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। 14151 कॉल रिसीव कर  गर्भवती महिलाओं का अस्पताल पहुंचाकर प्रदेश में  पहला स्थान प्राप्त किया है।

वही हिसार ने सबसे ज्यादा  आपात काल रिसीव की है। पलवल स्वास्थ्य विभाग की इस उपलब्धि पर मुख्य सिविल सर्जन ने रैफरल सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को बधाई दी है।

ग्रामीण इलाके में बेहतर एम्बुलेंस  सुविधाएं देने के लिए जिला स्वास्थ विभाग पलवल को प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है। पलवल स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह रेफरल सेवा में तैनात सभी कर्मचारियों को इस बात की बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मेहनत के बल पर ही पलवल स्वास्थ विभाग को हरियाणा में पहला स्थान मिल पाया है उन्होंने कहा कि जिला पलवल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सभी कर्मचारी पहले से ही सतर्क हैं और स्वास्थ्य विभाग पलवल हर गरीब और जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पलवल स्वास्थ विभाग के पास रेफरल सेवा में 14151 कॉल रिसीव कर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया है।

क्योंकि प्रदेश में सबसे ज्यादा आंकड़ा है मुख्य सिविल सर्जन ने कहा कि आगे आने वाले समय में सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है ताकि ना तो कर्मचारियों को कोई परेशानी हो ना ही किसी मरीज को।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *