May 3, 2024

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चेतन चौहान ने मेरा झंडा मेरा गौरव अभियान की शुरुआत की है| शहर के सिंघावाला क्षेत्र से मुहीम का आरंभ किया गया और यहां अनेक घरों की छतों पर कांग्रेस के झंडे लगाए गए|

इस अभियान के तहत अब अंबाला शहर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पार्टी से जुड़े लोगों के घरों की छतों पर पार्टी के झंडे लगाए जाएंगे और मेरा झंडा मेरा गौरव मुहीम को आगे बढ़ाया जाएगा|

दरअसल लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चेतन चौहान ने अंबाला शहर विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार करने के उद्देश्य से इस कैंपेन का आगाज किया है|

कांग्रेस सचिव के अनुसार इस मुहीम के तहत शहर के हर वार्ड को कवर किया जाएगा और साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी इसे चलाया जाएगा, जिससे कांग्रेस के प्रति लोगों में बढ़ते माहौल को तेज़ी से बल मिलेगा| उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में हर जगह प्रधानमंत्री मोदी के ख़िलाफ़ लहर है|

हर लोकसभा में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है| विशेष रूप से हरियाणा में जनता का केंद्र के साथ साथ प्रदेश की सरकार से भी मोह भंग हो चूका है| उन्होंने कहा कि इस बार बदलाव तय है और इसके लिए घर घर जाना होगा जिसमें ये मुहीम बड़ी भूमिका निभाएगी|

कांग्रेस सचिव चेतन चौहान ने यहां लोगों से बातचीत में बताया कि कांग्रेस पार्टी वादे नहीं कर रही बल्कि इस बार जनता को गारंटी कार्ड दिया है जिसमें किसान, कमेरे, युवा, महिला, व्यपारियों समेत हर वर्ग को उनकी हितों के कामों की गारंटी दी गई है|

उन्होंने लोगों से आहवाहन करते हुए कहा कि इस बार आप हाथ के निशान पर वोट देकर कांग्रेस को सत्ता में लाए और यही हाथ अब देश – प्रदेश के हालात बदलेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *