May 2, 2024

कुरुक्षेत्र भाजपा प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमोहन आनंद ने कहा कि कल्याणकारी विकास और मजबूत संगठन के दम पर केंद्र और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी।

माननीय मोदी जी की सरकार ने साढे 9 साल में देश को तरक्की की राह दिखाई है। केंद्र की योजनाओं का सभी वर्गों को समान रूप से लाभ मिल रहा है। भारत को मजबूत बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है।

जगमोहन आनंद ने कहा कि मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश को विकास के मामले में सबसे आगे लाकर खड़ा कर दिया हे। अब नायब सैनी प्रदेश में विकास को गति देने में लगे हैं। मनोहर लाल एक सच्चे सेवक हैं जो सांसद बनकर करनाल लोकसभा की जनता की सेवा करेंगे। करनाल लोकसभा की जनता मनोहर लाल को लोकसभा में भेजने का मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि करनाल लोकसभा से मनोहर लाल एक बड़ी जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता का भरोसा कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा सरकार 400 पार कर सरकार बनाएगी। हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *