May 3, 2024

प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने मजदूरों, किसानों, कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं सहित सभी वर्गाे को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है और अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिसका जनता को पूरा लाभ मिल रहा है।

यही वजह है कि आज भारतीय जनता पार्टी देश की लोकप्रिय पार्टी बन चुकी है। मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी आज करनाल पहुंची।

यहां उन्होंने आज कई कार्यक्रमों में शिरकत की और करनाल विधानसभा उप चुनाव और लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जगह-जगह सुमन सैनी का स्वागत किया गया और लोगों ने हाथ उठाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का वादा किया।

सुमन सैनी कलामपुरा में हरपाल कलामपुरा के निवास पर, बैंक कालोनी में गीता परोचा, सुनीता गुप्ता पत्नी अरविंद गुप्ता मॉडल टाउन पहुंची और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सुमन सैनी ने सेक्टर-12 स्थित शीशपाल राणा के निवास पर दोपहर भोज किया।

सुमन सैनी ने कहा कि श्री नायब सैनी जी प्रदेश की जनता की सेवा में जुटे हुए हैं और अब भविष्य में भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और उसी आशीर्वाद से आज देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश की जनता के लिए हर समय सेवा में जुटे रहते हैं।

उन्होंने अनेकों जन हितैशी योजनाएं चलाई। महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया। आज महिलाएं आत्मनिर्भर हैं। इस अवसर पर मेयर रेणुबाला गुप्ता, चेयरमैन निर्मला बैरागी, मेघा भंडारी, मीना कांबोज, अमर ठक्कर, रेखा आनंद, शमशेर डाबर, पूर्व सरपंच शिव कुमार, लखी राम, पाला जोगी, महिंद्र कुमार, पम्मी सौदा, राजीव खोखर, नरेंद्र, सुरेश चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *