April 29, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि लोगों ने मन बना लिया है कि हरियाणा प्रदेश की सभी 10 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे।

उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव भारत को 100 साल आगे ले जाने का चुनाव है, आने वाली पीढिय़ों के उज्जवल भविष्य का चुनाव है। देश कि जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

मनोहर लाल आज असंध में आयोजित क्लस्टर जनसभा में उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। मनोहर लाल का कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर जनता में उत्साह है। जनता का केंद्र ओर प्रदेश सरकार के प्रति पूर्ण विश्वास है।

नरेंद्र मोदी जी देश की जनता को परिवार मानकर उनकी सेवा में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल ने संकल्प लिया था कि देश और प्रदेश में विकास के मामले मे कोई कमी नहीं रहने देंगे।

उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे मनोहर लाल का परिवार नहीं है। हरियाणा प्रदेश के करोड़ों लोग मेरा परिवार हैं। विपक्ष के यहां प्रधानमंत्री पद के इतने दावेदार हैं कि यह तय नहीं हो पा रहा है कि उनके नेता कौन है।

उनकी नीति और नियत भी साफ नहीं है। लोगों ने विश्वास दिलाया कि वे करनाल लोकसभा कि सीट को भारी मतों से विजयी बनाकर नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, विधायक हरविन्द्र कल्याण, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क, जिलेराम शर्मा, यशपाल ठाकुर, गुलाब सिंह मुनक, भूपेन्द्र सिंह रूखा, सज्जन अत्री, सतीश कटारिया, राम अवतार सिंघल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *