April 29, 2024
शांति कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के निवर्तमान मेयर एवं भाजपा नेता मदन चौहान ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये कांग्रेस का न्याय पत्र नहीं, ये झूठ का पुलिंदा है।
कांग्रेस ने इतने साल देश पर राज किया, लेकिन देश की ऊर्जा का सही इस्तेमाल नहीं किया। अब जनता भ्रम में नहीं फंसेगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस राज में पहले साक्षरता दर बहुत कम थी, इस कारण लोग उसकी बातों में आ जाते थे।
अब मोदी सरकार आने के बाद से साक्षरता दर में इजाफा हुआ है, इसलिए कोई भ्रम में नहीं फंसेगा। कांग्रेस का घोषणा पत्र केवल मात्र मोदी हटाओ पत्र दिख रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में जो अभूतपूर्व विकास और बदलाव हुआ हैं वो जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो वादे करती है, उसे पूरा करती है।
जब हम संकल्प पत्र लेकर आते है तो जो हम संकल्प करते हैं, उसे हम पूरा करते हैं। हमारे कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा ने सबसे ज्यादा देश का विकास किया है।
लंबे समय तक कांग्रेस की देश में सरकार रही, लेकिन कांग्रेस ने देश को पीछे धकेलना का काम किया है। कांग्रेस ने कभी भी देश के विकास की बात ही नहीं की। इसलिए लोगों ने मन बना लिया है कि फिर से 2024 में देश में भाजपा का परचम लहराएगा और फिर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे यह जनता पहले ही तय कर चुकी है।
वहीं भाजपा नेता नितिन कपूर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर से लेकर केंद्र तक पूरी तरह मजबूत है। जनता का साथ उनके साथ हमेशा रहेगा। यही कारण है कि आज भाजपा सत्ता में है, आगे भी रहेंगी और देश की सेवा करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक पार्टियों भाजपा पर आरोप लगा रही है वह पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। उन्होंने सत्ता में रहते हुए क्या कुछ किया और जनता ने उन्हें सत्ता से क्यों हटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *