May 2, 2024

पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने सोमवार को कुरुक्षेत्र में मेगा रोड शो में शिरकत की। जेल का जवाब वोट से देंगे नारे के साथ जाट धर्मशाला से शुरु होकर पुराना बस स्टैंड तक रोड शो निकाला गया।

उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के पक्ष में प्रचार किया। रोड शो में कुरुक्षेत्र लोकसभा के सभी हलकों से आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक कुरुक्षेत्र पहुंचे। इस दौरान पूरा शहर आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भर गया।

शहर के हर चौक चौराहे पर समर्थकों की भारी भीड़ रही और जनता ने पूरे रास्ते फूलों की वर्षा से सरदार भगवंत मान का स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, पूर्व मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी और पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भारत माता की जय और इंकलाब के नारों के साथ कुरुक्षेत्र शहर आप मय हो गया। इसमें हजारों की संख्या में पहुंचे जनसैलाब ने इंडिया गठबंधन को जीत का संकल्प लिया।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक धरती पर पहुंचे सभी कार्यकताओं और समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा वाले सोचते हैं कि वो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके सोचते हैं कि वो आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे।

लेकिन ये भाजपा की गलतफहमी है अरविंद केजरीवाल को तो कैद कर लोगे, लेकिन उसकी सोच को कैसे कैद करोगे? अरविंद केजरीवाल जेल में हैं लेकिन उनका मन यहीं पर है। उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल और वकील उनसे मिलने जाते हैं तो वो रिपोर्ट लेते है आज कुरुक्षेत्र की रिपोर्ट भी लेंगे और ये रिपोर्ट ऐसी जाए कि उनको सुकून मिले कि मेरे सिपाही डटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जनता का प्यार मिल रहा है उससे साबित होता है कि जनता बदलाव के लिए तैयार है। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में सच्चाई की ऐसी जौत जगेगी कि भाजपा वाले देखते रह जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हकुमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल दिलों पर राज करते हैं। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा से जाकर पूरे देश की राजनीति बदल कर रख दी। अपनी नौकरी छोड़कर संविधान और देश के पक्ष में खड़े हो गए।

आज लोकतंत्र और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का लिखा संविधान खतरे में है। ये लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। इसलिए इस बार एकजुट होकर झाड़ू से राजनीति की गंदगी की सफाई करनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *