May 8, 2024

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने 14 विधानसभा कमेटियों का गठन किया है। पूर्व गृहमंत्री अनिल विज को लोक उपक्रमों संबंधी और शिष्टाचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

प्राक्कलन समिति की कमान पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा को दी गई। इसके अलावा पूर्व मंत्री और जजपा विधायक देवेंद्र बबली, पूर्व मंत्री संदीप सिंह को भी कमेटियों का अध्यक्ष बनाया गया है।

सिलसिलेवार ढंग से सभी कमेटी, अध्यक्ष और मेंबरों के बारे में जानिए

  • विधानसभा की नियम समिति में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पदेन अध्यक्ष होंगे। इस समिति में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, किरण चौधरी, गीता भुक्कल, अभय सिंह चौटाला, घनश्याम दास अरोड़ा, सुधीर कुमार सिंगला सदस्य होंगे।
  • आवास समिति के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा को पदेन अध्यक्ष नामित किया गया है। इस समिति में विधायक हरविंद्र कल्याण, आफताब अहमद, रामकुमार गौतम, रणधीर सिंह गोलन सदस्य होंगे।
  • लोक लेखा समिति का अध्यक्ष गत वर्ष की तरह वरुण चौधरी को बनाया गया है। विधायक रामकुमार कश्यप, नरेन्द्र गुप्ता, भव्य बिश्नोई, अमित सिहाग, सुरेंद्र पंवार, जोगी राम सिहाग, राम निवास, रणधीर सिंह गोलन सदस्य रहेंगे।
  • प्राक्कलन समिति में विधायक कमलेश ढांडा को चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। विधायक ईश्वर सिंह, राव दान सिंह, जयवीर सिंह, गोपाल कांडा, प्रमोद कुमार विज, राजेश नागर, मेवा सिंह और बलराज कुंडू इस कमेटी में सदस्य होंगे।
  • लोक उपक्रमों संबंधी समिति की अध्यक्षता विधायक अनिल विज करेंगे। विधायक दुड़ा राम, भारत भूषण बत्रा, प्रदीप चौधरी, डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, सुधीर कुमार सिंगला, सीता राम यादव, चिरंजीव राव, कुलदीप वत्स को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
  • अनुसूचित जातियों, जन जातियों तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए समिति की अध्यक्षता सत्य प्रकाश करेंगे। इस समिति में विधायक अनूप धानक, लक्ष्मण नापा, राजेश नागर, रेनू बाला, शीशपाल सिंह, चिरंजीव राव, राम करण, धर्मपाल गोंदर को सदस्य बनाया गया है।
  • सरकारी आश्वासनों के बारे में गठित समिति के अध्यक्ष आफताब अहमद होंगे। इस समिति में विधायक राजेन्द्र सिंह जून, दुड़ा राम, सीताराम यादव, देवेन्द्र सिंह बबली, अमरजीत ढांडा, बलबीर सिंह, सुभाष गंगोली, धर्मपाल गोंदर को सदस्य नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *