April 27, 2024

थानेसर हल्का में होली के उपलक्ष्य में शानदार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में नवनियुक्त शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा, श्रीमती उमा सुधा, भाजपा जिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने शिरकत की और शहर वासियों, गणमान्य लोगों, कार्यकर्ताओं के साथ बरसाना की तर्ज पर फूलों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा के प्रयासों से रविवार को एक निजी पैलेस में आमजन के साथ होली खेलने के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस होली मिलन समारोह में शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री श्री सुभाष सुधा, नप की निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती उमा सुधा, भाजपा जिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा सहित परिवार के अन्य सदस्यों, शहर वासियों, गणमान्य लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरसाना की तर्ज पर फूलों और सूखे रंगों के साथ होली खेली।

राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने कहा कि होली के रंग-बिरंगे रंग समाज में आपसी भाईचारा, उल्लास और उमंग के रंग भरते है। यह रंगों पर्व देश का एक अनोखा त्यौहार है। इस त्यौहार में होलिका दहन के साथ ही नफरत और कटुता को भी खत्म करने का प्रण लिया जाता है ताकि समाज में भाईचारा व एकता की भावना का विकास हो सके।

राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने स्वयं प्रत्येक नागरिक, कार्यकर्ता, गणमान्य लोगों को तिलक लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी और सभी के साथ फूलों की होली का जश्न मनाया। इस जश्न में प्रत्येक नागरिक और कार्यकर्ता और नेता झूमते हुए नजर आए।

राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने नगर वासियों को संदेश देते हुए कहा कि रंगों का त्योहार होली को आपसी भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। सभी त्यौहार सामाजिक सौहार्द का संदेश देते है, सभी को इस पर्व को आपस मिलकर मनाना चाहिए।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस पर्व पर सुखें रंगों और फुलों का प्रयोग करके होली का त्योहार मनाना चाहिए ताकि आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा के साथ-साथ पानी के व्यर्थ बहने से बचाया जा सके। एक-दूसरे के साथ मिलकर त्यौहार मनाना चाहिए। ऐसे में सभी जिलावासी इस वर्ष होली के अवसर पर उमंग व उत्साह के साथ होली की शोभा को बढ़ाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *