May 2, 2024
होली का त्यौहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरियाणा सरकार में विकास, पंचायत व सहकारिता मंत्री महीपाल ढांडा के पानीपत आवास पर भी सोमवार सुबह से शाम तक ही होली का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया गया।
जहां भाजपा समर्थक और पानीपत के लोग मंत्री जी को गुलाल लगाते और मिठाई खिलाते नजर आए तो वहीं होली के गीत होली खेले रघुबीरा की धुन पर मंत्री महीपाल ढांडा अपने समर्थकों के साथ जमकर थिरके।
उन्होंने कहा कि हर बार हर्षोल्लास के साथ व अपने समर्थकों और पानीपत की जनता के साथ होली का त्योहार इसी प्रकार मनाते हैं, हजारो की संख्या में लोग ढोल नगाड़ों के साथ नाचते कूदते उनके आवास पर पहुंचे और मंत्री को होली की बधाई दी।
मंत्री ने होली मिलन कार्यक्रम में पहुँचने पर सभी पत्रकार बंधुओ को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी ,पत्रकारों द्वारा लोकसभा चुनावों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि इस बार जनता में पहले से भी ज्यादा जोश है।
इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र में 400 + सीटें जीतकर तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
वहीं हरियाणा की 10 की 10 सीटों पर भी भाजपा जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पँवार,गजेंद्र सलूजा,जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट,कृष्ण किवाना,कुलदीप कौशिक,कृष्ण आर्य,सुनील परढाना,रोशन महला,रामभतेरी रावल ,सत्यवान शेरा,रविन्द्र भलोर, सभी पूर्व पार्षद,अवनीत कौर ,सभी गांव के सरपंच,कपिल राणा ,अमित राणा,पवन जांगड़ा अर्जुन शर्मा , संजय त्यागी , संजीव दहिया , रामसिंह सैनी नरेंद्र बिंझौल, राजपाल हरिनगर,कृष्ण दहिया , विकास तिवारी , रवि राणा ,जितेंदर अहलावत,अनिल शर्मा के साथ हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ,RWA के प्रधान और शहर के अन्य गणमान्य लोग शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *