May 14, 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी बुधवार को रोहतक पहुंचेंगे। वे सेक्टर 36ए स्थित भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय में जाएंगे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी का ये पहला रोहतक दौरा है। इस दौरान वे भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। वहीं बैठक करके चुनाव पर चर्चा करके आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से जुटी हुई है। वहीं जीत का फार्मूला भी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ सांझा करेंगे। वहीं चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास भी करेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी का मंगलवार को रोहतक का दौरा निर्धारित हुआ था। लेकिन मंत्रिमंडल के विस्तार के कारण रोहतक का दौरा रद्द करना पड़ा।

अब से पहले वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए ही रोहतक आए थे। नायब सैनी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जब पहली बार रोहतक पहुंचे थे तो उनका जोरदार स्वागत भी किया गया था।

वहीं खुद निवर्तमान सीएम मनोहर लाल ने रोहतक में ही उनकी ताजपोशी की थी। रोहतक में भाजपा का प्रदेश कार्यालय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *