May 5, 2024

हरियाणा की नायब सरकार ने अंबाला सिटी से विधायक असीम गोयल को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया है।

राज्यमंत्री की शपथ लेने के बाद मंगलवार रात को असीम गोयल अंबाला सिटी अपने आवास पर पहुंचे।

मंत्री बनने के बाद असीम को 9900 नंबर की सरकारी गाड़ी मिली है। यहां, भाजपा वर्कर्स ने आतिशबाजी में जश्न मनाते हुए ढोल के साथ गोयल का भव्य स्वागत किया।

वहीं, आज सुबह बुधवार को असीम गोयल ने मां अम्बा मंदिर और पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका।

अंबाला सिटी को 11 साल बाद मंगलवार को मंत्री मिला है। इनसे पहले कांग्रेस सरकार में विनोद शर्मा केंद्रीय मंत्री के रूप में रहे।

नारायणगढ़ को सीएम तो अंबाला सिटी को मंत्री मिला,लेकिन अंबाला कैंट से 6 बार के विधायक अनिल विज को पुन: मंत्री न बनाए जाने से वर्कर्स खफा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *