April 29, 2024

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा 18 मार्च को रोहतक आ रहे हैं। सोमवार को वे रोहतक में बन रहे प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी रैली करके भाजपा अपनी ताकत दिखाना चाहती है।

भाजपा हर हाल में हरियाणा से लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतना चाहती है। हालांकि अभी रोहतक से भाजपा अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पायी है।

वहीं सबसे मुश्किल सीट मानी जा रही रोहतक को भी हासिल करने के लिए तैयारियां कर रही है।

रोहतक लोकसभा सीट को सबसे मुश्किल सीट इसलिए माना जा रहा है कि 2019 के चुनाव में भी यहां कांटे का मुकाबला था।

मात्र 7503 वोट से भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा ने जीत हासिल की थी।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा पहले ही विधानसभा व लोकसभा कार्यालय खोल चुकी है।

अब भाजपा अपने प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करने जा रही है।

इस दौरान हरियाणा के सीएम नायब सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब सहित अन्य प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

18 मार्च को जेपी नड्‌डा के रोहतक आने के कार्यक्रम को लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

भाजपा इस दौरान अपनी ताकत दिखाने का प्रयास करेगी। वहीं जेपी नड्‌डा के सामने रोहतक लोकसभा सीट पर अपनी मजबूती साबित करेगी।

वहीं बड़े कार्यक्रम के जरिए पूर्व सीएम के गृह क्षेत्र कहे जाने वाले रोहतक में जीत की ताल ठोकने का प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *