May 14, 2024

हरियाणा में कैबिनेट का विस्तार आज हो सकता है। सुबह करीब 11 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इसके लिए राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बीते शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा की थी। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर भी मौजूद रहे।

हरियाणा में मुख्यमंत्री और 13 मंत्री बन सकते हैं। अभी तक मुख्यमंत्री और पांच मंत्री बने हैं, इसलिए आठ मंत्री और बन सकते हैं।

सरकार ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा हुआ है। भाजपा के कई विधायकों के साथ ही निर्दलीय विधायकों की भी सैनी के मंत्रिमंडल में एंट्री हो सकती है।

इसके साथ मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी साथ के साथ हो जाएगा।

सीएम नायब सैनी कैबिनेट में जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन बनाएंगे। ऐसे में पंजाबी, वैश्य, यादव व कई अन्य जातियों को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।

अभी मंत्री पद के लिए अनिल विज, कृष्ण लाल मिड्‌ढा, निर्मल रानी का नाम आगे चल रहा है। ओपी यादव या अभय यादव में से किसी एक को मंत्री पद दिया जा सकता है।

वहीं, हलोपा के गोपाल कांडा और निर्दलीय नयन पाल रावत को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

निर्दलीय रणधीर गोलन व धर्मपाल गोंदर में से भी किसी एक को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

इसके साथ जिस निर्दलीय विधायक को मंत्री नहीं बनाया जाएगा, उन्हें चेयरमैन बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *