May 18, 2024

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य अनिल विज का आज 71वां जन्मदिन है। अंबाला कैंट की शास्त्री कॉलोनी स्थित उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

रेसलर द ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा) भी शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे। यहां, अनिल विज के समर्थकों ने केक कटवा बर्थडे सेलिब्रेशन किया।

बता दें कि एक माह पहले भी अंबाला कैंट सदर बाजार चौक टी-पॉइंट पर रेसलर द ग्रेट खली (दलीप सिंह) ने अनिल विज से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने चाय की चुस्की के साथ-साथ कई विषयों पर चर्चा भी की थी।

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित द ग्रेट खली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से टी-पॉइंट की लाइव वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा की थी।

हरियाणा भाजपा के बड़े चेहरे पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने गुरुवार को अंबाला में टी-पॉइंट पर चाय पीते हुए एक ऐसा गीत गा दिया, जिसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

विज ने BJP-JJP गठबंधन टूटने के सवाल पर गीत गाकर साफ कर दिया कि जजपा के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ना। बल्कि, अब भाजपा नए जोश के साथ फिर से नई कहानी लिखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *