May 5, 2024

हरियाणा में कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

खबरों के अनुसार, मंत्रियों के नामों को लेकर सीएम नायब सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल और संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने बुधवार रात मंथन किया। साथ ही लोकसभा की 4 अन्य सीटों के प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा हुई।

इसके बाद नायब सैनी ने गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बताया जा रहा है कि नायब सैनी ने प्रदेशाध्यक्ष के नाते केंद्रीय नेतृत्व को लोकसभा चुनाव को लेकर भी फीडबैक दिया।

इस बीच अब सीएम नायब सैनी अब कैबिनेट में जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन बनाएंगे। ऐसे में पंजाबी, वैश्य, यादव व कई अन्य जातियों को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।

अभी सीएम समेत कैबिनेट में 6 मंत्री हैं। अभी मंत्री पद के लिए अनिल विज, कृष्ण लाल मिड्‌ढा, निर्मल रानी का नाम आगे चल रहा है। ओपी यादव या अभय यादव में से किसी एक को मंत्री पद दिया जा सकता है।

वहीं, हलोपा के गोपाल कांडा और निर्दलीय नयन पाल रावत को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

निर्दलीय रणधीर गोलन व धर्मपाल गोंदर में से भी किसी एक को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जल्द ही विभागों का भी बंटवारा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *