May 5, 2024

हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने भाजपा-जजपा पर तंज कसा है।

दीपेंद्र हुड्‌डा ने सोशल मीडिया X पर वीडियो सांझा करते हुए लिखा कि ‘ये बात सार्वजनिक हुई कि BJP रोहतक लोकसभा सीट JJP के लिए छोड़ रही थी और रोहतक का नाम सुनते ही JJP ने गठबंधन छोड़ दिया।

दोनों दलों ने जनता का मूड भांप कर रोहतक छोड़ने की बात सोची होगी।

जहां तक मेरी बात है, जीवन के अंतिम क्षणों तक रोहतक लोकसभा क्षेत्र के लोगों का आशीर्वाद छोड़ने की सोच भी नहीं सकता।’

उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा रोहतक से चुनाव लड़ने से भाग रही हैं।

भाजपा-जजपा का गठबंधन टूटने के बाद 13 मार्च को जननायक जनता पार्टी (JJP) की रैली हिसार में हुई।

जहां पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रोहतक लोकसभा सीट चुनाव के लिए ऑफर की थी। जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

इधर, कांग्रेस पार्टी से दीपेंद्र हुड्‌डा खुद रोहतक लोकसभा से चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं।

इस पर दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने भाजपा व जजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां रोहतक लोकसभा चुनाव लड़ने से भगा रही हैं।

दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा पहले ही दावा कर चुके थे कि भाजपा-जजपा गठबंधन चुनाव के समय टूटेगा।

दीपेंद्र का कहना था कि चुनाव में लोगों को बरगलाने के लिए यह गठबंधन टूटेगा, इसका समझौता हो चुका है।

हालांकि अब करीब साढ़े 4 साल गठबंधन की सरकार चलने के बाद दोनों पार्टियां अलग हो गई।

वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा व जजपा दोनों पार्टियां ही रोहतक से अपने उम्मीदवार उतारेंगी।

पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो रोहतक लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर रही थी और देरी से रिजल्ट आने के कारण पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई थी। हालांकि दीपेंद्र हुड्‌डा को हराकर डॉ. अरविंद शर्मा रोहतक से सांसद बने थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *