May 4, 2024

भारतीय जना पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा व रोजगार पर विशेष फोकस रखकर योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया।

इस सरकार ने बेटियों को पूरी इज्जत और मान-सम्मान देने का काम किया है। इस देश की महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33 फीसदी आरक्षण देने का काम किया है। इस आरक्षण के कारण आज महिलाएं, पंच-सरपंच, विधायक व सांसद के मुकाम तक पहुंच पाई है।

प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी आज रेलवे रोड पर छटी पातशाही गुरुद्वारा के सामने भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से निकाली गई स्कूटी यात्रा को हरी झंडी देने के उपरांत बोल रहे थे। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान ने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से निकाली गई स्कूटी यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया।

इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला की जिलाध्यक्ष परमजीत कौर कश्यप, उपाध्यक्ष उमा सुधा, भाजपा नेता रविंद्र सांगवान, मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, मंडल अध्यक्ष रमेश सैनी, भाजपा नेत्री अनु माल्यान, रेणु खुंगर, केडीबी सदस्य डा. ऋषिपाल मथाना, भाजपा नेता सोहन रामगढ़ रोड आदि भी उपस्थित रहे।

सांसद ने कहा कि देश में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस बार भाजपा 400 का आंकड़ा पार करेगी। इस देश की जनता के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने योजनाएं और नीतियां तैयार की।

इस सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का 100 फीसदी लाभ पहुंचाने का काम किया, जबकि कांग्रेस सरकार के राज में 100 में से 15 पैसे ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचते थे, यह बात स्वयं कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में ही स्वीकार की थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो नीतियो तैयार की है, उन नीतियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धरातल पर लागू करने का काम किया है। आज प्रदेश का हर वर्ग सुखी है और सभी को घर बैठे ही तमाम योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है।

थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नेक नीतियों के कारण महिलाएं तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। इस सरकार ने उज्जवला योजना, जनधन योजना के अलावा अनेकों योजनाओं को लागू किया है, जिन योजनाओं के कारण आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है।

आज खेल का क्षेत्र हो या फिर प्रशासनिक सेवाओं की बात हो, सभी जगहों पर महिलाओं ने अपनी प्रतिभा को दिखाने का काम किया है। सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप जैसी योजना को लागू करके लाखों महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाकर अपने पैरा पर खड़ा करने का काम किया। इसलिए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना बहुत जरुरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *