May 4, 2024

थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया गया। इस देश और प्रदेश की महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है।

इस सरकार ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया, जिसके कारण महिलाएं देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में सहजता से पहुंच पाई है। आज महिलाएं खुद अपना भाग्य लिख रही है। इसके लिए देश की महिलाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदैव आभारी रहेंगी।

विधायक सुभाष सुधा आज सुबह द्रोणाचार्य स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा की तरफ से आयोजित मैराथन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रुप में अपना संबोधन दे रहे थे।

विधायक सुभाष सुधा ने द्रोणाचार्य स्टेडियम से भाजपा के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भाजपा की महिला जिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष परमजीत कौर कश्यप व उपाध्यक्ष उमा सुधा के नेतृत्व में निकाली गई मैराथन को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह मैराथन द्रोणाचार्य स्टेडियम से चलकर विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरी और सर्कट हाउस पर आकर संपन्न हुई।

इस मैराथन में महिला मोर्चा की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ-साथ विधायक सुभाष सुधा ने भी दौड़ लगाई। इस मैराथन में संयोजक व भाजपा नेत्री अनु माल्यान, रेणु खुंगर, सरोज, लक्ष्मी अरोड़ा, भाजपा के वरिष्ठï नेता व केडीबी के सदस्य डा. ऋषिपाल मथाना, मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, अमित रोहिल्ला ने भी भाग लिया।

विधायक सुभाष सुधा ने महिलाओं को जागरुक करते हुए अपना संबोधन दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नेक नीतियों के कारण महिलाएं तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। इस सरकार ने उज्जवला योजना, जनधन योजना के अलावा अनेकों योजनाओं को लागू किया है, जिन योजनाओं के कारण आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है।

आज खेल का क्षेत्र हो या फिर प्रशासनिक सेवाओं की बात हो, सभी जगहों पर महिलाओं ने अपनी प्रतिभा को दिखाने का काम किया है। सरकार ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सेल्फ हेल्प गु्रप जैसी योजना को लागू करके लाखों महिलाओं को वित्तिय सहायता उपलब्ध करवाकर अपने पैरा पर खड़ा करने का काम किया। इसलिए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना बहुत जरुरी है।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अमरजीत कौर कश्यप ने महिलाओं की आवाज को बुलंद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कारण महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिला। इस आरक्षण के कारण महिलाएं घूंघट से बाहर आ पाई, आज महिलाएं सरपंच बनी, पंच बनी, विधायक बनी और सांसद भी बनी है। महिलाएं पुरुषों के साथ मिलकर देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष उमा सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण महिलाओं की पहचान बनी है। प्रधानमंत्री ने पानीपत की धरा से पानीपत की धरा से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को शुरु किया।

उस समय प्रदेश में एक नई क्रांति को जन्म दिया। अब महिलाओं को जागरुक करने के लिए नारी शक्ति वंदन जैसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से महिलाओं में नई चेतना, नई क्रांति पैदा होगी, जिससे समाज ओर मजबुत होगा। मैराथन की संयोजक भाजपा नेत्री अनु माल्यान ने सभी महिलाओं का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *