May 16, 2024

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की पहली बैठक दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में गुरुवार देर रात तक चली।

करीब 4 घंटे चली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता मौजूद रहे। इसके अलावा BJP शासित राज्यों के CM भी मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे।

इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए 17 राज्यों की 155 सीटों पर मंथन हुआ। 2014 के लोकसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर भी चर्चा हुई।

कैंडिडेट की लिस्ट का ऐलान 1-2 दिन में किया जा सकता है। इसमें PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नाम हो सकते हैं।

लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। बुधवार को पार्टी के कोर ग्रुप में इस पर भी सहमति बनी।

बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी सहित रिकॉर्ड संख्या में महिलाओं को कहां से उतारा जाए, इस पर भी मंथन हुआ।

एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस बार महिला प्रत्याशियों की संख्या पिछली बार से 33% ज्यादा होगी। 2019 में 53 महिलाएं भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरी थीं। 33% ज्यादा के हिसाब से 70 महिलाओं को टिकट मिल सकता है।

इससे पहले कोर ग्रुप की बैठक में 23 राज्यों के संभावित प्रत्याशियों की सूची रखी गई। नए चेहरों पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *