April 29, 2024

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी का नागरिक अभिनंदन समारोह भाजपा कार्यकत्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा आम जन द्वारा जोश एवं उत्साह के साथ नागरिक अभिन्नदन किया गया। इस अवसर पर केन्द्र सरकार में विद्युत एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री भारत सरकार कृष्ण पाल गुर्जर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

अनाज मण्ड़ी नारायणगढ़ में आयोजित इस नागरिक अभिन्नदन समारोह में भाजपा कार्यकत्र्ता और पदाधिकारी व आमजन शहरी क्षेत्र के साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्र से भी ढोल नगाड़े बजाते हुए पहुंचे थें।

अभिन्नदन समारोह में भाजपा के पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं, नगरपालिका प्रधान, उपप्रधान एवं पार्षदों,  खण्ड़ नारायणगढ़ एवं शहजादपुर की सरपंच एसोसिएशनों तथा किसान मजदूर यूनियन सहित अन्य लोगों द्वारा गद्दा व फूलों के गुलदस्तों एवं फूलों की बड़ी माला के द्वारा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

कार्यक्रम में जिला परिषद के पूर्व वाईस चेयरमैन पवन गुर्जर अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा भी नारायणगढ़ एवं आस-पास के विधानसभा क्षेत्रों से आए अनेकों लोगों ने भाजपा में आस्था में व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया तथा जिला उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी को जिला प्रधान मनदीप राणा, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, गोल्डी, जिला परिषद चेयरमैन राजेश कुमार लाडी ने गदा व पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया।

मण्डल प्रधान रणदीप सिंह बांका सैनी, संजीव गुर्जर, जसवीन्द्र बख्तुआ ने फूलों की एक बडी माला से केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर एवं प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का स्वगात किया। महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्प संख्यक मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, तथा एससी मोर्चा द्वारा भी केन्द्रीय राज्य मंत्री व प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को नायाब हीरा की संज्ञा देते हुए कहा कि यहां की जनता व कुरूक्षेत्र की जनता ने श्री नायब सैनी को परखा है जिस पर वे खरा उतरे है और केन्द्रीय नेतृत्व ने उन्हें परख लिया है और उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौपी गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी एक साधारण कार्यकर्ता होने के साथ-साथ मिलनसार, विन्रम स्वभाव एवं गरीबों के प्रति समर्पित रहे है, उनकी इन्हीं सब विशेषताओं के चलते व उन्हें लोगों से मिले आर्शीवाद से वे विधायक, राज्य मंत्री, सांसद तथा प्रदेशाध्यक्षत तक पहुंचे है।

उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं की आंकडों एवं तथ्यों के आधार पर जानकारी देते हुए कहा कि आज विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को लेकर काम कर रहे है, जबकि कांग्रेस व विपक्षी दलों के पास कोई विजन नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का पीएम बनाने तथा हरियाणा की जनता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी तीसरी बार हरियाणा का सीएम बनाने का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश एवं देशवासी प्रथम की नीति पर काम करती है और कांग्रेस आदि विपक्षी दल अपने परिवार एवं स्वार्थ की राजीनिति करते है। वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार पर अंकूश लगा है और देश की अर्थव्यवस्था 11 वें स्थान से पांचवे स्थान पर आ गई है तथा अर्थशास्त्री कह रहे है कि आने वाले तीन सालों में भारत की अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर आ जाएगी। यह सब पीएम नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता के कारण सम्भव हो पाया है।

आज विश्व में भारत के मान-सम्मान में वृद्धि हुई है। उन्होने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का भी काम किया है।

लगभग 500 सालों के इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसा एक साहसिक निर्णय लिया है। पिछले लगभग दस वर्षो में उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित होने के साथ ही आंतरिक सुरक्षा व्यव्स्था भी मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *