May 16, 2024

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक हरविंद्र कल्याण ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता के संदेश को चरितार्थ किया है और कुशल एवं न्याय प्रिय शासक होने का परिचय दिया है।

व्यवस्था परिवर्तन और सुशासन का कार्य करके मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ने का काम किया है।

विपक्ष पोर्टल की सरकार कहता है लेकिन पोर्टल किसी के साथ भेदभाव नहीं करता, इस तरह से सरकार ने सीधे रूप से पात्र जरूरतमंद को लाभान्वित करने का काम किया है। वर्तमान में 681 योजनाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा पानी मेरी विरासत योजना किसानों के लिए तथा भावी पीढिय़ों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो रही है। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी क्रियान्वित करके सभी कर्मचारियों के लिए सरकार ने सराहनीय काम किया है।

इसके अलावा कर्मचारियों के लिए कर्मयोगी कार्यशालाओं का आयोजन किया है। सरकार ने बिजली व्यवस्था में सुधार करके 24 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित की गई है। उन्होंने पिछले सरकार के दस साल के कार्यकाल से तुलना करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ गिरवाई। उन्होंने कहा कि शुगर मिल 2014 में 11 थी जो  बढक़र 14 हो गई हैं।

वहीं कई मिलों का नवीनीकरण भी किया गया है।  महाविद्यालय 105 से बढक़र 182 हो गए हैं। इसके अलावा, विश्वविद्यालय 43 से बढक़र 56, आईटीआई 142 से बढक़र 192, मेडिकल कॉलेज 7 से बढक़र 15, हेल्थ इंस्टीट्यूट 3944 से बढक़र 4266, और  सडक़ें 23548 किलोमीटर से बढक़र 28000 किलोमीटर से ज्यादा हो गई हैं।

हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान में हर कदम उठा रही है। उनकी अनुग्रह राशि 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए की है। घायल सैनिक को 15 लाख से 35 लाख रुपए और  अनुकंपा के आधार पर साढ़े 300 से ऊपर सरकारी नौकरियां देने का काम किया है जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में केवल 6 व्यक्तियों को ही अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी मिली थी।

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के भी सार्थक परिणाम आए हैं जो 2014 में लिंगानुपात 681 होता था जो अब बढक़र 941 हो गया है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में दो महिला थाना से बढक़र महिला थानों की संख्या 33 हो गई है।

राजकीय महिला कॉलेज 29 से 61 करने का काम किया है। बुजुर्गों की पेंशन ₹1000 से बढ़ाकर ₹3000 की गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय ₹14000 किया गया है।  आज पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की 50% भागीदारी हुई है। राशन डिपो भी 33% महिलाओं को देने का निर्णय किया गया है। आयुष्मान चिरायु योजना का लाभ प्रदेश के लोगों को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *