May 7, 2024

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बैलेट पेपर से छेड़छाड़ करने के आरोपी रिटर्निंग अधिकारी पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले व अहम टिप्पणी का स्वागत करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने कहा कि बीजेपी सरकार देश में लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है लेकिन लोकतंत्र की प्रहरी निष्पक्ष न्यायपालिका के रहते ऐसा कभी नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह चंडीगढ़ मेयर चुनाव में रिटर्निंग अधिकारी ने बैलेट पेपर्स में गड़बड़ी की उस पर देश की सर्वोच्च अदालत ने भी माना कि यह लोकतंत्र की हत्या के समान है और इस रिटर्निंग अफ़सर को सजा मिलनी चाहिए। जैन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी माना कि वह चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से नहीं हुआ था।

साथ ही वोटों की गिनती के दौरान भारी उल्लंघन हुआ, जिसमें मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ की गई और फैसला बीजेपी के पक्ष में सुना दिया गया। इस चुनाव की पूरी प्रक्रिया धोखाधड़ी से हुई थी।

साथ ही अदालत ने आदेश दिए कि बैलेट पेपर समेत चुनाव से जुड़ी सभी चीजों को सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा की यदि मेयर के चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो राष्ट्रिय चुनाव में किसी भी हद तक जा सकते हैं !

उन्होंने कहा मौजूदा सरकार लोगों के साथ विश्वश्घात कर, जनप्रतिनिधियों को धमका कर, खरीद कर, या मतों में गड़बड़ी कर के जिस तरह  हर जगह अपनी सरकार बनाने का षड्यंत्र रचती है इससे साफ़ तौर पर प्रतीत होता है की भाजपा का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है!

भाजपा साम दाम दंड भेद की कोई भी निति अपना कर अपनी सरकार बनाने में विश्वास रखती हैं ! रोहित जैन ने भाजपा द्वारा अपनाये हथकंडे को लोकतंत्र में वोट के अधिकार पर हमला बताया व कहा कि अब तो पूरी देश की जनता इस भाजपा तानाशाह सरकार की असलियत को समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में बीजेपी सरकार को अपने मतों की ताक़त से उखाड़ फैकेंगी।

जैन ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बैल्ट पेपर से गड़बड़ी करने वाले उस रिटर्निंग अधिकरी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि कोई और व्यक्ति इस गरिमा वाले पद पर होते हुए लोकतंत्र का उपहास ना उड़ा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *