May 2, 2024

हरियाणा में 15 IPS समेत 71 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। जिसमें श्रीकांत जाधव को हिसार रेंज से बदल कर ADGP पुलिस कॉम्प्लेक्स मधुबन करनाल लगाया गया है।

डॉ एम रवि किरण को ADGP हिसार लगाया गया है। STF के DIG सिमरदीप सिंह को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का भी चार्ज दे दिया गया है।

गुरुग्राम मानेसर के DCP मनबीर सिंह को DCP हेडक्वार्टर सोनीपत लगाया गया है। पूजा वशिष्ठ दादरी की नई SP होंगी। वहीं दादरी में तैनात नितिका गहलोत को SP SCRB (H) पंचकूला लगाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *