May 4, 2024

çߊææØ·¤ ¥àææð·¤ ¥ÚUæðǸæ

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने गत दिवस अनाज मंडी में आयोजित जन आक्रोश रैली में भाग लेने वाले हजारों लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कडक़डाती सर्दी के मौसम में थानेसर हल्के के लोगों ने उन्हें जो प्यार और आशीर्वाद दिया है। इसके लिए वह थानेसर हल्के की जनता के दिल से आभारी हंै।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने यह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया था लेकिन जिस प्रकार से कार्यकर्ता सम्मेलन में जन सैलाब उमड़ा उस कार्यकर्ता सम्मेलन ने एक विशाल रैली का रूप धारण कर लिया। उन्होंने कहा कि थानेसर की जनता उनका परिवार है और परिवार के सदस्यों ने हमेशा उन्हें आशीर्वाद दिया है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी थानेसर हल्के की जनता का प्यार और आशीर्वाद उन पर इसी प्रकार बना रहेगा। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने बताया कि इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की उपस्थिति में अनेक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास करते हुए कांग्रेस का दामन थामा है। इनमें प्रमुख रूप से जजपा के शहरी जिला प्रधान भीम मित्तल ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

इसी के साथ-साथ रामेश्वर चहल एडवोकेट, अमित अटवान एडवोकेट, जगदीप सिंह एडवोकेट सहित बहुत लोगों ने दूसरे राजनीतिक दलों को छोडक़र कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि वे सभी का कांग्रेस पार्टी में आने पर स्वागत करते हैं।

इन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा इन लोगों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। अरोड़ा ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा-जजपा सरकार से हर वर्ग दुखी है। लोग चुनाव का इंतजार कर रहे हैं, आने वाले चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ होगा देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *