May 18, 2024

21 जनवरी को कांग्रेस पार्टी द्वारा कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में आयोजित जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए पूर्व मंत्री एवम वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा तथा उनके समर्थकों ने पूरी ताकत झोंक दी है अशोक अरोड़ा ने पिछले एक सप्ताह में प्रत्येक गांव तथा नगर के वार्डो में सभाएं कर लोगों को जन आक्रोश रैली में आने का निमंत्रण दिया अशोक अरोड़ा ने आज रैली स्थल पर जाकर अवलोकन किया और सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा का कहना है की भीड़ की दृष्टि से जन आक्रोश रैली एक रिकॉर्ड तोड़ रैली होगी जन आक्रोश रैली में भारी संख्या में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर लेगी भाग

रैली को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान सहित अनेक कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे रैली मे अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए अशोक अरोड़ा के कट्टर समर्थक भी जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं जिसमें मुख्य रूप से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष जलेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव सुभाष पाली, पूर्व पार्षद मनु जैन, पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निन्दी, रणबीर सिंह बूरा, युवा कांग्रेस के प्रधान ईशांत शर्मा, कांग्रेस नेता सुनील सैनी, ओम प्रकाश पलवल, पवन चौधरी, ओम प्रकाश ओपी, पृथ्वी सिंह तुर्क, सौरभ गर्ग सहित शामिल है ये सभी नेता  रैली की सफलता के लिए घर- घर जाकर रैली का निमंत्रण दे रहे हैं

इसी के साथ-साथ अशोक अरोड़ा के सुपुत्र हिमांशु अरोड़ा हन्नी भी अपनी युवा टीम के साथ रैली की कमान संभाले हुए है, हन्नी युवा टीम युवा वर्ग को निमंत्रण दे रही है

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने बताया कि आज जनता में भाजपा सरकार के प्रति काफी आक्रोश है इसीलिए इस रैली का नाम जन आक्रोश रैली रखा गया है उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में प्रत्येक वर्ग दुखी है किसानों को उनकी फसल की कीमत पूरी नहीं मिलती उल्टा खाद का कट्टा भी 50 किलो से घटाकर 40 किलो का कर दिया गया लेकिन कीमत कम नहीं की गई इस प्रकार किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है

प्रदेश का युवा रोजगार न मिलने पर नशे के दलदल में फस्ता जा रहा है हरियाणा के युवा डोंकी के जरिए  बेरोजगारी के कारण मेहनत मजदूरी करने विदेश जा रहे हैं कई गांव युवा शक्ति से खाली हो चुके हैं महंगाई पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है जो भी वर्ग अपने हकों के लिए मांग करता है उस वर्ग पर लाठियां बरसाई जाती हैं सरकार  युवाओं को पक्की नौकरी देने की बजाय कौशल विकास निगम के तहत कच्ची नौकरी देने का दावा कर रही है

इन नौकरियों में भी पर्ची और खर्ची चल रही है मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि कौशल विकास निगम के तहत 95000 कच्ची नौकरियां दी गई लेकिन सरकार ने इन नौकरियों में एससी और बीसी का आरक्षण भी खा लिया इस प्रकार  दलित और पिछड़े वर्ग को संविधान में दिए गए आरक्षण के अधिकार से वंचित किया गया है इस सरकार का संविधान में कोई विश्वास नहीं है भाजपा के राज में प्रजातंत्र का गला घोटा जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *