September 20, 2024

हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से आज भी 9 जिलों में कोल्ड-डे का यलो अलर्ट जारी किया है।

इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और करनाल जिले शामिल हैं।

शेष जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इन जिलों में 12 से 14 तक घनी धुंध को लेकर मौसम विभाग की ओर से वाहन चला रहे ड्राइवरों के लिए हिदायत दी गई है।

24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार फतेहाबाद में सबसे कम 5.7 डिग्री तापमान रहा, यहां रात के तापमान में 2.9 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है।

राज्य में रात के तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सुबह के समय धुंध 11 से 15 जनवरी तक रह सकती है।

रात के तापमान में और कमी आने की संभावना है। इस कारण से सूबे के ग्रामीण इलाकों में अब पाला जमाव बिंदु की ओर जा सकता है।

पाला जमने से किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। विभाग की ओर से कहा गया है कि किसानों को इस मौसम में अपनी फसल की सुबह-शाम देखभाल जरूर करनी चाहिए।

एचएयू के मौसम विभाग के अध्यक्ष डा मदन खीचड़ का कहना है कि प्रदेश में 15 जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। 13 से 14 जनवरी को हल्के बादल छा सकते हैं ।

इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है।

इससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में गिरावट आएगी। ज्यादातर इलाकों में सुबह धुंध छा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *