May 20, 2024
पूर्व मंत्री एवं हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा तथा लाडवा के विधायक मेवा सिंह के नेतृत्व  में कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस भवन में मनाया गया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मिलकर ध्वजारोहण किया तथा कार्यकर्ताओं को बधाई दी

अपने संबोधन में  अशोक अरोड़ा  तथा लाडवा के विधायक मेवा सिंह ने  कहा कि कांग्रेस की स्थापना ऐसे  समय में हुई जब देश गुलाम था और अलग अलग भाषाओं और जातियों  में बंटा हुआ था ।  आजादी की लड़ाई कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ी गई । महात्मा गांधी ने लंबे समय तक आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद करवाया ।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के पश्चात जब देश  अनेक  भाषाओं , अनेक प्रदेशो  व जातियों में बंटा  हुआ था, खाने के लिए अनाज बहार से मंगवाना पड़ता था। ऐसे समय में कांग्रेस ने देश की बागडोर संभाली और पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रथम प्रधानमंत्री बने ।  नेहरू ने संविधान तैयार करने की जिम्मेवारी  बाबा साहब अंबेडकर को दी और देश के संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार दिया गया । 
पहले वोट का अधिकार भी कुछ गिने-चुने लोगों को होता था लेकिन बाबा साहब अंबेडकर के नेतृत्व में तैयार किए गए संविधान में प्रत्येक नागरिक को वोट का अधिकार दिया गया ।   उन्होंने कहा कि जब अंग्रेज भारत छोड़कर गए देश के सामने अनेक चुनौतियां थी । कांग्रेस ने इन चुनौतियों को स्वीकार किया और देश को अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बनाया ।  बड़े-बड़े बांध और उद्योग स्थापित किए । पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में देश ने खूब तरक्की की । 
 
उन्होंने कहा कि देश का संविधान बाबा साहब अंबेडकर के नेतृत्व में कांग्रेस की ही देन है। जो संविधान बाबा साहब ने देश को दिया, आज उस संविधान और लोकतंत्र को  कमजोर करने का काम मौजूदा सरकार द्वारा किया जा रहा है। 
मौजूदा सरकार प्रजातंत्र को खत्म कर रही है और देश के संविधान को कमजोर कर रही है।  कांग्रेस पार्टी ने हमेशा चुनौती को  स्वीकार किया है और आज भी कांग्रेस इस चुनौती को  स्वीकार करती है और देश के संविधान और प्रजातंत्र की रक्षा करने का संकल्प लेती है। आज के दिन सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता शपथ ले रहे हैं कि देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *