May 20, 2024

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल पर कहा कि ‘‘यह हड़ताल नाजायज है और डॉक्टरों की मुख्य मांग कि स्पेशलिस्ट कैडर अलग होना चाहिए, उसकी स्वीकृत मिल चुकी है तथा डाक्टरों को यह बता भी दिया गया है।

शेष मसलों पर मिल बैठकर विचार किया जा सकता है, मगर हड़ताल नाजायज है’’। उन्होंने कहा कि ‘‘डाक्टर काफी समझदार शख्सियत होती है और हरियाणा में ज्यादातर डाक्टर काम कर रहे हैं’’।

बुधवार पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर कहा कि ‘‘हरियाणा में हमारी तैयारी पूरी है। हमने मॉकड्रिल कर ली है, ऑक्सीजन प्लांट व अन्य व्यवस्थाएं हमारी दुरुस्त हैं’’।

पहलवानों को पदक वापस करने की बात सोचनी भी नहीं चाहिए – विज

पहलवान विनेश फोगाट द्वारा अर्जुन पुरस्कार वापस लौटाने के बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि लौटना या लौटाना के खेल को अब बंद कर देना चाहिए। यह ईनाम भारत का सम्मान है जोकि अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा दिया गया है और यह इन्हें वापस करने की बात सोचनी भी नहीं चाहिए तथा खेलना बंद करने के बारे में सोचना नहीं चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *