May 20, 2024

इंटरनेशनल पहलवान विनेश फोगाट के भारतीय कुश्ती संघ के विवाद के बीच खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाने के ऐलान के बाद नेता उनके समर्थन में आए गए हैं।

इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष समेत महिला कांग्रेस अध्यक्ष अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया X पोस्ट डाली है। उन्होंने विनेश के समर्थन के साथ सरकार पर निशाना भी साधा है।

नेटा डिसूजा बोलीं- विनेश फोगाट का फैसला मोदी सरकार के मुंह पर तमाचा महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि विनेश फोगाट का फैसला और पत्र मोदी सरकार के मुंह पर एक करारा तमाचा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर बेटियों का जब यह हाल है तो सोचिए देश की आम बेटियों का क्या ही हाल होगा।

मोदी जी, विनेश ने जो देश की हर बेटी की तरफ से सवाल उठाए हैं उनका जवाब दे पाएंगे आप? बृजभूषण जैसे नेताओं की ‘ताकत’से कब तक देश की बेटियां दबती रहेंगी? अब विनेश फोगाट ने अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड वापस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *