May 2, 2024

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 7 से 24 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर पर किया जा रहा है। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम पहली बार 8 दिन के होंगे। यह कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक चलेंगे।

इस महोत्सव में हरियाणा पवेलियन, जनसम्पर्क विभाग की हाईटैक प्रदर्शनी और गीता पुस्तक मेला मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इतना ही नहीं सरस और क्राफ्ट मेले मे ं600 से ज्यादा स्टाल लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे।

विधायक सुभाष सुधा शुक्रवार को केडीबी के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 की तैयारियों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त एवं केडीबी के सीईओ अखिल पिलानी ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 को लेकर 7 से 24 दिसंबर तक होने वाले तमाम कार्यक्रमों और किए जा रहे प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबडा ने भी महोत्सव के नए पहलुओं और तीर्थों के विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

सुधा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से पहले सड़कों का पैच वर्क, रंग रोगन, शहर की सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था, ब्रह्मसरोवर के सौंदर्यीकरण तथा श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रबंधों को समय रहते पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।

उन्होंने कहा कि पहली बार महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक 8 दिन के होंगे। इस वर्ष असम पार्टनर राज्य के रूप में शामिल होगा और इस राज्य की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज वाले मैदान में असम पैवलियन लगाया जाएगा।

सभी मुख्य सांस्कृतिक पुरुषोत्तमपुरा बाग में होंगे, द्रोपदी कूप के समक्ष कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से हरियाणा पैवेलियन में वैदिक काल की संगीत यात्रा को दिखाने का प्रयास किया जाएगा, सूचना जनसम्पर्क विभाग की तरफ से रथ के आस-पास के क्षेत्र में हाईटेक राज्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

इस बार 17 दिसंबर को गीता पूजन के साथ उपराष्टï्रपति जगदीप धनखड़ महोत्सव का आगाज करेंगे और विश्वविद्यालय में सेमिनार का भी उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने कहा कि 17 से 24 दिसंबर तक चलने वाले गीता पुस्तक मेले में स्थानीय लेखकों द्वारा लिखी गई पवित्र ग्रंथ गीता ग्रंथ को भी रखा जाएगा।

इस बार मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितिश भारद्वाज, फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री सहित कई जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी, 7 से 24 दिसंबर भजन संध्या और आरती और 23 दिसंबर को वैश्विक गीता पाठ, दीपोत्सव, तीर्थ सम्मेलन और नगर शोभा यात्रा भी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

इस मौके पर एसडीएम सुरेन्द्र पाल, डीएसपी सुभाष चंद्र, केडीबी सदस्य एमके मोदगिल, अमरजीत सिंह, डा ऋषिपाल मथाना, अशोक रोषा सहित अन्य अधिकारी और सदस्यगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *